14/10/2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। एसीबी/EOW ने आरोपी अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ पूरक चालान पेश किया है। मामला शराब दुकानों के कर्मचारियों के नाम पर मैनपावर एजेंसियों को अतिरिक्त भुगतान करने से जुड़ा है।
जांच एजेंसियों के अनुसार कर्मचारियों को राशि दिए बिना कमीशन के रूप में रकम लेने के साक्ष्य मिले हैं। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरुणपति त्रिपाठी के हिस्से की कथित अवैध रकम में से 3 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। इस मामले में 42 आरोपियों के खिलाफ 27 हजार पन्नों का चालान अदालत में पेश किया गया है।