भैरोगंज की आवाज़

भैरोगंज की आवाज़ सच के साथ जनता के पास

03/09/2026

🚨 भैरोगंज में ताबड़तोड़ गोलीबारी! पुरानी रंजिश में उपमुखिया समेत दो जनप्रतिनिधियों को मारी गोली

भैरोगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है।
बगहा पुलिस जिले के भैरोगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि कपरधिका और लक्ष्मीपुर गांव में दो लोगों को गोली मारी गई, जिसमें भैरोगंज पंचायत के उपमुखिया अशोक दास और वार्ड संख्या-6 के वार्ड सदस्य राधेश्याम राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही भैरोगंज पुलिस के साथ बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

पुलिस की शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि गोलीबारी की पूरी वजह और आरोपियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

📍 भैरोगंज | बगहा

👉 ऐसी ही स्थानीय और ताज़ा खबरों के लिए “भैरोगंज की आवाज़” फेसबुक पेज को फॉलो करें।

🎀 रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🎀भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन हमारे रिश्तो...
28/08/2026

🎀 रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🎀

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन हमारे रिश्तों की खूबसूरती और सामाजिक समरसता को और मजबूत करता है। ❤️

ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और प्रेम लेकर आए। 🙏🌸

आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🪷

📢 भैरोगंज की आवाज़
सच की पहचान, आपकी अपनी आवाज़।

#रक्षाबंधन #भैरोगंजकीआवाज #शुभकामनाएं #भाईबहन #सामाजिकसमरसता

27/08/2026

🐘🌊 नेपाल की बाढ़ में फंसा नन्हा हाथी… मां ने दिखाई ममता की मिसाल! ❤️

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच एक नन्हा हाथी तेज पानी के बीच फंस गया। खतरा बढ़ता देख उसकी मां ने हार नहीं मानी और हर हाल में अपने बच्चे को सुरक्षित बचाने की कोशिश करती रही। 🐘❤️

मां की ममता और हिम्मत का यह भावुक दृश्य देखकर हर किसी का दिल छू जाएगा। प्रकृति की इस तस्वीर में मां-बच्चे के रिश्ते की ताकत साफ दिखाई देती है। 🙏

📍 नेपाल | बाढ़ के बीच मां की ममता

🎥 वीडियो पसंद आए तो शेयर जरूर करें।

हर ताजा खबर और दिल छू लेने वाली तस्वीरों के लिए जुड़े रहिए — भैरोगंज की आवाज़ के साथ। 📰📱

#भैरोगंजकीआवाज

27/08/2026

🚨 नेपाल में तबाही के बाद बिहार अलर्ट!

🌊 CM सम्राट चौधरी ने वाल्मीकिनगर बराज का किया हवाई सर्वेक्षण।

नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के बाद गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार अलर्ट है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वाल्मीकिनगर बराज और आसपास के इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने विभागीय इंजीनियरों और अधिकारियों से बराज, जलस्तर और बाढ़ की स्थिति की पूरी जानकारी ली। अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

👉 मुख्यमंत्री के मुताबिक, फिलहाल बिहार में हालात नियंत्रण में हैं।

📢 हर ताजा खबर के लिए जुड़े रहिए — भैरोगंज की आवाज़ के साथ।

27/08/2026

🌊 गंडक नदी में बाढ़ के बाद 120 किलो की मछली! 😳🐟

गंडक नदी में बाढ़ आने के बाद परिजनों के हाथ लगी करीब 120 किलो की विशाल मछली! 😳🐟
मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। 👀

📍 वाल्मीकिनगर | गंडक नदी
🎥 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

#गंडक_नदी #बाढ़

26/08/2026

बरौली में टावर पर चढ़ी युवती, मौके पर जुटी भारी भीड़

🚨 गोपालगंज के बरौली से बड़ी खबर सामने आई है।
परसौनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

आखिर युवती टावर पर क्यों चढ़ी? इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

🎙️ इस पूरे मामले पर युवती की मां ने क्या कहा, सुनिए उनकी जुबानी।

👉 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए भैरोगंज की आवाज़ फेसबुक पेज को फॉलो करें।

26/08/2026

🚨 नेपाल में भारी भूस्खलन की सूचना, गंडक नदी को लेकर बढ़ी चिंता!

वाल्मीकिनगर-बगहा क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे रहने वालों से सतर्क रहने की अपील

नेपाल में भारी भूस्खलन की सूचना के बाद बिहार के वाल्मीकिनगर और बगहा क्षेत्र से होकर बहने वाली गंडक नदी के जलस्तर एवं बहाव को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। संभावित खतरे को देखते हुए नदी के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

⚠️ गंडक नदी में जाने वाले लोग फिलहाल नदी से दूरी बनाए रखें। बच्चों और बुजुर्गों को भी नदी के किनारे न जाने दें।

📢 जरूरी अपील: यह सूचना उन सभी लोगों तक जरूर पहुंचाएं जो गंडक नदी के आसपास रहते हैं, नदी में जाते हैं या नदी पर निर्भर हैं, ताकि समय रहते सभी लोग सतर्क हो सकें।

👉 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

📍 वाल्मीकिनगर | बगहा | पश्चिमी चंपारण

26/08/2026

🚨 बरौली में टावर पर चढ़ी युवती, घटना से मचा हड़कंप

गोपालगंज के बरौली प्रखंड क्षेत्र के परसौनी टावर पर एक युवती के चढ़ने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया।

ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को समय रहते कारणों की जांच करनी चाहिए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम एवं प्रभावी कानून बनाने की दिशा में पहल करनी चाहिए।

👉 घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है?
👉 क्या प्रशासन को ऐसे मामलों में और सख्ती बरतनी चाहिए?

आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं।

#बरौली #परसौनी #गोपालगंज #बिहार #प्रशासन #महिलासुरक्षा

24/08/2026

🚨 लवकुशनगर में अनोखे बच्चे के जन्म की खबर से मची चर्चा!

लवकुशनगर में एक नवजात बच्चे के चार हाथ और चार पैर होने की खबर सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस असामान्य जन्म को देखकर हैरान नजर आया। 👶😲

हालांकि, मामले की चिकित्सकीय पुष्टि और पूरी जानकारी सामने आने के बाद ही सच्चाई स्पष्ट होगी।

📍 लवकुशनगर
#बिहार_न्यूज़

22/08/2026

🚨 लौरिया के पराऊ टोला में भीषण हादसा, छठियार कार्यक्रम में बस ने लोगों को रौंदा; 5 की मौत, कई घायल

पश्चिमी चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र के पराऊ टोला में शनिवार देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छठियार कार्यक्रम के दौरान तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए निकल गई।

हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच पहुंचाया गया है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक और खलासी के फरार होने की सूचना है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

मृतकों की पहचान बहादुर महतो, संजय कुमार, भोला दुबे, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में बताई जा रही है।

पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 🥀

वीडियो देखें और खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Address

कोल्हूआ चौतरवा
Bagaha
845106

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भैरोगंज की आवाज़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category