Baburam Bhaskar today

Call Directions Website Contact the business

Baburam Bhaskar today Bhaskar today

20/09/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

20/09/2026

भव्य झांकी, कुश्ती प्रतियोगिता और भंडारे ने बढ़ाई मेले की रौनक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी मिसाल

19/09/2026

#पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में पत्नी पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप
चार साल के प्रेम संबंध में पति बना रोड़ा, पुलिस जांच में सामने आई हत्या की साजिश; आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों से बरामद हुआ शव
बरेली। थाना भुता क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ही जांच के दौरान हत्या की साजिश में कथित रूप से शामिल पाई गई। पुलिस ने मामले में महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। आरोपियों की निशानदेही पर लापता पप्पू का शव झाड़ियों से बरामद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के मुताबिक, 15 सितंबर को नरगिस नाम की महिला ने थाना भुता पहुंचकर अपने पति पप्पू के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसके अगले दिन नरगिस ने पुलिस को बताया कि रियाज उर्फ राजा ने उसके पति पप्पू की हत्या कर शव को कहीं ठिकाने लगा दिया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच आगे बढ़ाई।

18/09/2026

कराटे क्लास में आयुष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, बच्चों ने केक काटकर साझा कीं खुशियां
बरेली। लाल फाटक स्थित विमल लॉन में चल रही कराटे ट्रेनिंग क्लास में छात्र आयुष का जन्मदिन उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर कराटे क्लास में विशेष रूप से केक मंगाया गया, जिसे आयुष ने अपने साथी खिलाड़ियों और प्रशिक्षक के साथ मिलकर काटा।
इस दौरान कराटे क्लास के सभी बच्चों ने आयुष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उसके साथ खुशियां साझा कीं। बच्चों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर खूब आनंद लिया और जन्मदिन के इस अवसर को यादगार बनाया। प्रशिक्षण स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक शिहान बाबूराम सिंह ने आयुष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई और खेल के साथ ऐसे अवसर आपसी प्रेम, भाईचारे और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। कराटे प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और फिटनेस के साथ एक-दूसरे का सम्मान करने की सीख भी दी जाती है।
जन्मदिन समारोह में कराटे क्लास के तनिष्क, पवित्र, पीयूष, साक्षी शर्मा, सोनम, संस्कृति पांडे, रुद्रा, अनुराधा, जया, शिवांश और आयुष सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी बच्चों ने मिलकर केक काटने के बाद खुशी मनाई और कार्यक्रम का आनंद लिया।
कराटे क्लास में इस तरह आयोजित होने वाले छोटे-छोटे कार्यक्रम बच्चों के बीच सकारात्मक माहौल बनाने के साथ-साथ उन्हें आपसी सहयोग और मिल-जुलकर खुशियां बांटने का संदेश भी देते हैं।

18/09/2026

थाना भमोरा पुलिस एवं ANTF टीम
, # बरेली की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 06 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किए जाने के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, SP साउथ बरेली

18/09/2026
17/09/2026

#बरेली में चलती मोटरसाइकिल में लगी आग

17/09/2026

24 सितंबर को जंतर-मंतर पर हमारा संवैधानिक एकदिवसीय प्रोटेस्ट है। हम देखेंगे कि जिस प्रकार सरकार आरक्षण विरोधियों के साथ चर्चाएं कर रही थी, क्या हमारे डेलिगेशन के साथ विस्तृत चर्चा करके हमारी मांगों पर कार्यवाही करेगी या नहीं"
#नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद

17/09/2026

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ कार्यक....

Address

Bareilly

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baburam Bhaskar today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Baburam Bhaskar today:

Shortcuts

Share

Category