Kuchh andekha sa

Directions

Kuchh andekha sa I'M ON THE MISSION TO SHOW THE WORLD THE BEAUTY OF PLANT'S KINGDOM & INSPIRE ACTION TO SAVE THEM❤️

14/10/2026

दर्द अपनों से मिले, तो आवाज़ भी नहीं निकलती…
कभी भरी सभा में द्रौपदी भी बेबस खड़ी थीं,
तो हम किस बात का गुरूर करें साहब…
जब अपनों ने ही साथ छोड़ दिया, तो गैरों से क्या शिकायत करें! 🥀😔

14/10/2026

लाख कोशिशों के बाद भी वो मेरी ना हुई…
अफ़वाह थी, मोदी है तो मुमकिन है! 😂🥀

22/09/2026

प्रेम किसी के साथ सो लेना नहीं, किसी से पूरे दिन बात करना नहीं, किसी संग रह लेना नहीं, किसी को पा लेना भी नहीं.. प्रेम तब पनपेगा जब आप एक दूसरे के सबसे बुरे रूप को देखकर भी उसे सहज स्वीकार लेंगे उसके होने के लिए, उसका साथ रहेंगे उसके लिए खुद के लिए l ❤️🌼

17/09/2026

जिसके जाने के बाद आपको लगता है कि
आपकी ज़िंदगी खत्म हो गई है…
एक बार ये बात ध्यान से सुनिए।

हो सकता है…
आपकी ज़िंदगी खत्म नहीं हुई,
बस आपकी एक कहानी खत्म हुई है।

जिस इंसान को आपने अपनी दुनिया बना लिया था,
वो आपकी पूरी दुनिया था ही नहीं।

आपने उसे अपनी ज़िंदगी में एक जगह दी थी,
लेकिन धीरे-धीरे उसे अपनी पूरी ज़िंदगी समझ बैठे।

और यही दर्द की सबसे बड़ी वजह है।

याद रखिए…

किसी का चले जाना,
आपके अधूरे होने का प्रमाण नहीं है।

लोग आते हैं,
रिश्ते बनते हैं,
कभी बहुत करीबियाँ होती हैं…
और फिर रास्ते अलग हो जाते हैं।

इसका मतलब यह नहीं कि जो था, वह झूठ था।

जो पल अच्छे थे,
वे अच्छे थे।

जो प्यार था,
वह प्यार था।

लेकिन हर अच्छी चीज़
हमेशा हमारे पास रहे,
यह ज़िंदगी का नियम नहीं है।

इसलिए अपने आप से यह मत पूछिए…

“उसने मुझे क्यों नहीं चुना?”

आज पहली बार पूछिए…

“मैंने खुद को क्यों छोड़ दिया?”

उसके मैसेज का इंतज़ार करते हुए,
उसकी तस्वीर देखते हुए,
उसकी ऑनलाइन मौजूदगी खोजते हुए…
कहीं ऐसा तो नहीं कि
आपने अपनी ही ज़िंदगी को रोक दिया?

वो चला गया।

ठीक है।

उसे जाने दीजिए।

आप उसके जाने को रोक नहीं सकते,
लेकिन उसके जाने के बाद खुद को बिखरने से रोक सकते हैं।

और एक दिन ऐसा आएगा…

जब उसका नाम सुनकर
दिल नहीं टूटेगा।

उसकी याद आएगी,
लेकिन बेचैनी नहीं होगी।

आप मुस्कुराकर कह पाएँगे…

“अच्छा हुआ…
तुम मिले थे।
और अच्छा हुआ…
तुम चले गए।
क्योंकि तुम्हारे जाने के बाद
मैं पहली बार खुद से मिला।”

इसलिए आज दर्द को दुश्मन मत समझिए।

दर्द को गुजरने दीजिए।

जो चला गया, उसे जाने दीजिए।
जो नहीं मिला, उसे स्वीकार कीजिए।
और जो अभी आपके पास है…
उसमें खुद को फिर से खोजिए।

क्योंकि अंत में…

आपको किसी के साथ की नहीं,
अपने भीतर की शांति की ज़रूरत है।

और जिस दिन वह शांति मिल गई,
उस दिन आपको किसी के लौटने का इंतज़ार नहीं रहेगा।

fans

13/09/2026

किसी की मदद करना तब आसान होता है, जब हमारे पास सब कुछ हो।
लेकिन जो इंसान खुद परेशानियों और संघर्षों से गुजरते हुए भी आपके लिए खड़ा हो जाए, आपकी मदद करने की कोशिश करे—वह सिर्फ़ मदद नहीं करता, वह अपनेपन और सच्चे प्रेम का एहसास कराता है। ❤️

क्योंकि सच्चे रिश्तों की पहचान सुख में साथ देने वालों से नहीं, बल्कि अपने दर्द के बीच भी आपका दर्द समझने वालों से होती है। 🫂💯

दोस्ती हो या प्याररिश्ते सिर्फ़ साथ रहने का नाम नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में एक-दूसरे का हाथ थामे रखने का नाम हैं।ज़िंदग...
13/09/2026

दोस्ती हो या प्यार

रिश्ते सिर्फ़ साथ रहने का नाम नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में एक-दूसरे का हाथ थामे रखने का नाम हैं।
ज़िंदगी में पैसा, आकर्षण, सुविधाएँ और नए लोग हमेशा आते-जाते रहेंगे, लेकिन जो इंसान इन सबके बीच भी अपने रिश्ते और अपने वादे की कद्र करे, वही वास्तव में मजबूत होता है।

आजकल रिश्ते अक्सर जरूरतों और परिस्थितियों के हिसाब से बदल जाते हैं। कोई थोड़ा-सा बेहतर विकल्प देखकर पुराना साथ छोड़ देता है, तो कोई मुश्किल समय आते ही अपने रिश्ते से पीछे हट जाता है।

सच्चाई यही है—रिश्ते पाने से नहीं, निभाने से खूबसूरत बनते हैं। और consistency ही बताती है कि आपके साथ खड़ा इंसान सच में आपका है या सिर्फ़ परिस्थितियों का। 🫂❤️

10/09/2026

अंततः समझ आया कि सारा खेल मन का है

यदि मन परिवर्तित हो जाए फिर कोई मूल्य नहीं रह जाता

किसी व्यक्ति का या
किसी वस्तु का ...!!

05/09/2026

आजकल रिश्तों में अपनापन कम और दिखावा ज़्यादा हो गया है…
सामने से साथ देने वाले ही कभी-कभी पीछे से सबसे ज्यादा बातें करते हैं। इसलिए अब हर मुस्कान को सच्चाई और हर अपनेपन को अपनापन समझना भी जरूरी नहीं।
वक्त इंसान की बातों से ज्यादा, उसके व्यवहार की असलियत दिखा देता है। 🖤🥀

05/09/2026

कुछ लोग ज़िंदगी में दरवाज़े की तरह होते हैं—चाहें तो दिल तक आने का रास्ता खोल देते हैं, और चाहें तो बिना कोई वजह बताए हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं।
इसलिए हर किसी के लिए दिल का दरवाज़ा खोलना ज़रूरी नहीं… कुछ रिश्ते दिल से निभाए जाते हैं, और कुछ से दूरी बनाकर सुकून पाया जाता है। 🖤🥀

05/09/2026

जिन्हें एहसास ही ना हो कि उनकी वजह से हम अंदर से कितने टूटते हैं, उनसे शिकायतें करना भी बेकार लगता है…
कभी-कभी दूरी ही बेहतर होती है, क्योंकि वहाँ कम से कम दिल को रोज़ सफाई तो नहीं देनी पड़ती। 🖤🥀

Address

Delhi
110001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kuchh andekha sa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share