17/05/2024
इंडिया गठबंधन की संयुक्त पुकार
मिलकर भाजपा को करना है बाहर
आज लखनऊ में ‘आप व सपा’ के राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में इस बात पर फिर से जोर दिया गया कि :
- संविधान बचाकर ही आरक्षण बचाया जा सकता है, इसीलिए संविधान विरोधी भाजपा को चुनाव में हराकर हटाना है।
- भाजपा अपनों के ही ख़िलाफ़ साज़िश रचकर किसी का रास्ता साफ़ करने के लिए काम कर रही है, न कि देश के भले के लिए, इसीलिए भाजपा को चुनाव में हराकर हटाना है।
- भाजपा उप्र की अपनी ही सरकार का मुख्यमंत्री बदलने का षड्यंत्र कर रही है। भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं, इसीलिए भाजपा को चुनाव में हराकर हटाना है।
- जब भाजपा कहती है कि हमारी 400 पार सीटें आएंगी तो उनका मतलब होता है, कुल 543 सीटों में से जो सीटें 400 के पार मतलब 143 सीट हैं, हम उतनी जीत सकते हैं।
- भाजपा की केवल दिल्ली, पंजाब और यूपी में ही कुल मिलाकर 99 सीट जा रही हैं। ‘99’ का ये आँकड़ा ‘डबल इंजन को डबल नाइन’ का झटका देने वाला है। भाजपा निन्यानवे के इस चुनावी फेर में फँस कर बुरी तरह हार रही है। पूरे देश की 140 करोड़ जनता, भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी।
- 4 जून के बाद भाजपा झूठ का विश्वविद्यालय नहीं, झूठ का ‘ब्रह्मांड विद्यालय’ खोलेगी। उनके पास चांसलर पहले से है, और डीन भी, बस यही काम है जिसमें भाजपा सफल हो सकती है।
- भाजपा झूठे मुक़दमे लगाने वालों की गैंग है। भाजपा परिवार और समाज बाँटनेवाला गिरोह है। इसीलिए जन विरोधी विघटनकारी भाजपा को चुनाव में हराकर हटाना है।
- चार चरणों के बाद भाजपाई चारों खाने चित्त हो गये हैं। बाक़ी तीन चरणों में इनका सफ़ाया हो जाएगा।
- महंगाई-बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से जनता को दुख-दर्द देनवाली भाजपा को हटाना है।
#इंडिया_की_जीत_में_देश_की_जीत yadav Manish Kumar