06/02/2026
आज आदरणीय आकाश आनन्द जी से 29, लोधी रोड, नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट एवं महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर राजस्थान की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जन-आंदोलनों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुँचाने पर जोर दिया गया।
आदरणीय आकाश आनन्द जी के मार्गदर्शन में आगामी चुनावों के लिए रणनीतिक रोडमैप तैयार किया गया, जिसमें
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना
युवाओं, महिलाओं एवं बहुजन समाज को जोड़ने की ठोस योजना
सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और संविधान की रक्षा को मुख्य मुद्दा बनाना
संगठनात्मक अनुशासन और जनसंपर्क को प्राथमिकता देना
जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति बनी।
यह बैठक राजस्थान में पार्टी को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और मजबूत रणनीति प्रदान करने वाली रही। पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में बसपा राजस्थान में एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी और बहुजन समाज की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
बसपा है तो भरोसा है