15/05/2026
* #केंद्रीय #लोक #शिकायत #जांच #आयोग #संस्थान*
*राष्ट्रीय सामाजिक न्याय परिषद*
*पंजीकृत राष्ट्रीय सामाजिक संगठन*
*पत्र क्रमांक:* KLJAS/APPT/2026/120
*दिनांक:* 15 मई 2026
*नियुक्ति घोषणा पत्र*
*सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि* संगठन के *राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नदीम भारती जी* के आदेशानुसार, *राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार माननीय श्री असद मुस्तफा जी* एवं *राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रकाश यादव जी*, *राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व न्यायमूर्ति श्री बी. नकवी साहब* तथा *राष्ट्रीय कोर कमेटी* की अनुमति एवं *प्रदेश अध्यक्ष श्री विनीश कुमार जी* तथा *प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज, छत्तीसगढ़ श्री शिव पत्र जी* के सहयोग एवं संस्तुति के उपरांत निम्नलिखित नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से की जाती हैं:
1. *श्री देव लहरी जी* को *छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री* के पद पर नियुक्त किया जाता है।
2. *श्री गोविंद सूर्यवंशी जी* को *मंडल अध्यक्ष, बिलासपुर मंडल, छत्तीसगढ़* के पद पर नियुक्त किया जाता है।
3. *श्री पंकज सोनी जी* को *मंडल मंत्री, बिलासपुर मंडल, छत्तीसगढ़* के पद पर नियुक्त किया जाता है।
उक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे संगठन के संविधान, नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन का विस्तार, सामाजिक न्याय, जनहित के मुद्दों एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं सक्रिय सहयोग से *छत्तीसगढ़ प्रदेश* में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी तथा संगठन जन-जन तक पहुंचकर अपने सामाजिक उद्देश्यों को सफल बनाएगा।
*केंद्रीय लोक शिकायत जांच आयोग संस्थान एवं राष्ट्रीय सामाजिक न्याय परिषद* की ओर से *श्री देव लहरी जी, श्री गोविंद सूर्यवंशी जी एवं श्री पंकज सोनी जी* को नवीन दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अशेष शुभकामनाएं।
*आदेश से*
*प्रकाश यादव*
*राष्ट्रीय महासचिव*
*केंद्रीय लोक शिकायत जांच आयोग संस्थान*
*अनुमोदित*
*नदीम भारती*
*राष्ट्रीय अध्यक्ष*
*असद मुस्तफा*
*राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार*
*पूर्व न्यायमूर्ति बी. डी नकवी* *साहब*
*राष्ट्रीय संरक्षक*
*प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु:*
1. प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ - श्री विनीश कुमार जी
2. प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज, छत्तीसगढ़ - श्री शिव पत्र जी
3. समस्त राष्ट्रीय/प्रदेश पदाधिकारी
4. प्रदेश इकाई, छत्तीसगढ़ एवं मंडल इकाई, बिलासपुर
5. श्री देव लहरी जी, नवनियुक्त प्रदेश मंत्री, छत्तीसगढ़
6. श्री गोविंद सूर्यवंशी जी, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष, बिलासपुर
7. श्री पंकज सोनी जी, नवनियुक्त मंडल मंत्री, बिलासपुर
8. कार्यालय प्रति / मीडिया प्रभारी
*केंद्रीय कार्यालय: दिल्ली | प्रदेश कार्यालय: लखनऊ | छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय: रायपुर*
---