30/09/2025
विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने सड़कों, फ्लायओवर और रेलवे ब्रिज के कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से की मुलाकात
वसई, मुंबई : वसई के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने दिनांक 30 सितंबर 2025 को ‘वर्षा’ निवास पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर वसई के प्रमुख सड़क, फ्लायओवर और रेलवे ओवरब्रिज परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। ये प्रस्ताव वर्षों से लंबित हैं। विधायक के सतत प्रयासों व अधिकारियों के साथ बैठकों के बाद महानगरपालिका ने सभी त्रुटियाँ दूर कर संशोधित प्रस्ताव एम.एम.आर.डी.ए. को भेज दिए हैं।मुख्यमंत्री ने समस्याओं की गंभीरता को स्वीकारते हुए, प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति देने का आश्वासन दिया।