Jharkhand update

Call Directions Website

Jharkhand update Welcome to the official Owais homes & developers private limited page.. Welcome to the official page of owais homes & developers private limited.

*रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक गांव में सरकारी कार्यो का निष्पादन करते मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।*
10/10/2026

*रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक गांव में सरकारी कार्यो का निष्पादन करते मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।*

07/10/2026

रांची मे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी का आगमन

16/09/2026

आदिवासी युवती के समर्थन मे आई ज्योत्सना केरकेट्टा
Jyotsana Kerketta

15/09/2026

“भाजपा के नेता विलेन के रूप में काम करते हैं, असली हीरो जननायक राहुल गांधी जी हैं: डॉ. इरफान अंसारी”

“MMDR एक्ट संशोधित विधेयक काला कानून है, भाजपा को इसे वापस लेना होगा: डॉ. इरफान अंसारी”

जामताड़ा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज जामताड़ा के चादर डिपो में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर किसी की नजर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। झारखंडियों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि MMDR एक्ट में किया गया संशोधन झारखंड के हितों के खिलाफ है और यह काला कानून है। इसके पीछे की मंशा झारखंड को उसके अधिकारों और संसाधनों से वंचित करना है। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से राज्य को मिलने वाले हजारों करोड़ रुपये के राजस्व पर गंभीर असर पड़ेगा, जिसका सीधा नुकसान झारखंड की जनता और विकास योजनाओं को होगा।

उन्होंने कहा, “यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति, पार्टी या समुदाय की नहीं है, बल्कि पूरे झारखंड की लड़ाई है। हमें जात-पात और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से ऊपर उठकर अपने जल, जंगल, जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा।”

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा की राजनीति जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति बनकर रह गई है। भाजपा के नेता विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि जननायक राहुल गांधी जी देश और जनता के असली मुद्दों की लड़ाई लड़ने वाले हीरो हैं।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को चुनौती देते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “अगर आप वास्तव में झारखंड की जनता की चिंता करते हैं तो विकास की बात कीजिए, रोजगार की बात कीजिए, युवाओं के भविष्य की बात कीजिए। झारखंड के अधिकार और MMDR से जुड़े मुद्दे पर मजबूती से जनता के साथ खड़े होते तो मुझे खुशी होती।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक समाज को लेकर भ्रम और भय का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को असली मुद्दों से भटकाकर जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करना झारखंड के हित में नहीं है।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने झारखंड की जनता से अपील करते हुए कहा कि हम सबको एकजुट होकर जनविरोधी नीतियों का विरोध करना होगा और अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करना होगा।

उन्होंने कहा, “जनता हमारे साथ है, लेकिन भाजपा की नीतियां जनता के साथ नहीं हैं। भाजपा के नेता जहर उगलने और समाज को बांटने में व्यस्त हैं। झारखंड की जनता अब सब समझ चुकी है और वह अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है।”

डॉ. इरफान अंसारी ने जननायक राहुल गांधी जी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के हाथों को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई में सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे आना होगा।

सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि “हम स्वास्थ्य मंत्री के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे। झारखंड के अधिकारों की लड़ाई में हम हर आंदोलन में उनके साथ खड़े रहेंगे।”

जनसभा के दौरान लोगों ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया और जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा तथा झारखंड के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

03/09/2026

अपने दशम fall ब्राह्मण के दौरान गंदे विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पनासोरेन जी का बुंडू स्थित हैप्पीनेस रिजॉर्ट की गरिमाईआगमन हुआ उन्होंने रिजॉर्ट की सुंदर व्यवस्थाओं एवं शांत वातावरण और अतिथि सत्कार की सराहना की श्रीमती सोरेन ने पूरे टीम से मुलाकात कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस प्रेरणादायक दौरे के लिए हैपीनेस प्रबंधन ने उनका हार्दिक आभार किया

31/08/2026

आदिवासी महा जुटान मे खूब गरजी ज्योत्सना केरकेट्टा
Jyotsana Kerketta

31/08/2026

छोटे सरकार ने खूब उड़ाए नोट

28/08/2026

आदिवासी माहा रैली चर्च द्वारा आयोजित : बबलू मुंडा

27/08/2026

कांग्रेस का हल्ला बोल

22/08/2026

पुतला चोरी छात्रों ने जम कर पीटा

Address

Indrapuri Road R. R. V Colony, Ratu Road
Ranchi
834001

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Telephone

+917061403775

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category