Help Bihar

Directions

Help Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Help Bihar, Real Estate, Block, Sasaram.

Help Bihar बिहार के लोगों के लिए बनाया गया एक जनसेवा पेज है।
यहाँ सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा, स्थानीय खबरों और जनसमस्याओं से जुड़ी सही जानकारी साझा की जाती है।
हम जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

06/10/2026

पत्रकार ने गुमशुदा मोबाइल को धारक को किया वापस, पत्रकार को लोगों ने दी धन्यवाद ज्ञापन

महीनों से आधार सुधार के लिए भटक रही वृद्ध महिला की बीडीओ ने थामी उंगली, कराया समस्या का समाधानसंझौली (रोहतास)। उम्र 73 व...
06/10/2026

महीनों से आधार सुधार के लिए भटक रही वृद्ध महिला की बीडीओ ने थामी उंगली, कराया समस्या का समाधान

संझौली (रोहतास)। उम्र 73 वर्ष… हाथों की उंगलियों के निशान मशीन पर ठीक से नहीं आ रहे थे और सरकारी पेंशन का सहारा भी आधार में सुधार के अभाव में रुक गया था। कई महीनों से आधार अपडेट कराने के लिए एक वृद्ध महिला कभी आधार केंद्र तो कभी प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही थी। हर बार उम्मीद लेकर पहुंचतीं, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण निराश होकर लौटना पड़ता था। आखिरकार सोमवार को उनकी परेशानी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभा कुमारी तक पहुंची, जिसके बाद कहानी ने नया मोड़ लिया। संझौली गांव निवासी 73 वर्षीय गिरजा देवी वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से परेशान थीं। पेंशन से जुड़ी समस्या को लेकर जब वह प्रखंड कार्यालय पहुंचीं तो उन्हें आधार में आवश्यक सुधार कराने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्होंने आधार अपडेट कराने की कोशिश शुरू की, लेकिन उम्र बढ़ने के कारण उनकी उंगलियों के फिंगरप्रिंट मशीन में ठीक से नहीं आने के चलते आधार अपडेट की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। एक-दो दिन नहीं, बल्कि कई महीनों तक गिरजा देवी इसी समस्या से जूझती रहीं। उम्र के इस पड़ाव पर बार-बार आधार केंद्रों का चक्कर लगाना उनके लिए किसी परेशानी से कम नहीं था। जब कोई रास्ता नजर नहीं आया तो सोमवार को उन्होंने सीधे बीडीओ प्रभा कुमारी के सामने अपनी पीड़ा रखी। वृद्ध महिला की परेशानी सुनने के बाद बीडीओ ने महज सलाह देकर उन्हें वापस नहीं भेजा, बल्कि खुद उनकी मदद के लिए आगे आईं। बीडीओ प्रभा कुमारी गिरजा देवी को अपने साथ लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में संचालित आधार केंद्र पहुंचीं। वहां आधार से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराने की पहल की गई और वृद्ध महिला की समस्या का समाधान कराया गया। समस्या का समाधान होने के बाद गिरजा देवी के चेहरे पर राहत साफ दिखाई दी। उन्होंने बीडीओ प्रभा कुमारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कई महीनों से वह परेशान थीं, लेकिन बीडीओ ने उनकी समस्या को समझते हुए खुद पहल की और उनका काम कराया। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम ने यह संदेश भी दिया कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों की संवेदनशील पहल जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत बन सकती है। वृद्ध महिला की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मदद करने के लिए स्थानीय लोगों ने भी बीडीओ प्रभा कुमारी की सराहना की।
ेट ेट

05/10/2026

रोहतास जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री आगमन को लेकर दी जानकारी।
#डीएम

रोहतास पुलिस अधीक्षक का जनता दरबार    #पुलिसअधीक्षक
05/10/2026

रोहतास पुलिस अधीक्षक का जनता दरबार
#पुलिसअधीक्षक

12/08/2026

15 अगस्त को राजस्व विभाग की ओर से मिलेगा जमीन का पर्चा

12/08/2026

#संझौली #तिलाई #रोहतास #बिहार #दुखद_घटना #हादसा ादसा ाइफल्स #जवान #देशसेवा #शहीद_जवान #पिता_पुत्री #सोनाली_कुमारी #राम_प्रवेश_राम #गुप्ता_धाम #बक्सर #रोहतास_न्यूज #बिहार_न्यूज

12/08/2026

गुप्ताधाम जाने के दौरान हुआ हादसा संझौली थाना क्षेत्र के तीलई नाहर में डूबने से पिता पुत्री की मौत, मचा कोहराम
#संझौली #तिलाई #रोहतास #बिहार #दुखद_घटना #हादसा ादसा ाइफल्स #जवान #देशसेवा #शहीद_जवान #पिता_पुत्री #सोनाली_कुमारी #राम_प्रवेश_राम #गुप्ता_धाम #बक्सर #रोहतास_न्यूज #बिहार_न्यूज

31/07/2026

गुप्ताधाम में शराब के नशे में एक व्यक्ति का हो- हंगामा, वन कर्मी से किया धक्का मुक्की

बिहार में शराब बंदी कानून लागू, लेकिन चेनारी थाना अंतर्गत गुप्ताधाम में शराब सहजता से उपलब्ध

चेनारी। बिहार राज्य के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम से 65 किलोमीटर दूर चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमूर पहाड़ियों के मनमोहक वादियों में स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम का नाम सर्व विदित है ये बात हम नहीं पूर्व जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह नहीं कही थी। गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालु पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए आते है। इस मेले की तैयारियों को लेकर बहुत पहले से जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी कर चुकी है। लेकिन आज गुरू पूर्णिमा के दिन गुप्ताधाम में एक शराबी द्वारा शराब सेवन कर खुद हो हल्ला हंगामा एवं तांडव किया गया। यहां तक कि शराबी द्वारा वन विभाग के कर्मी से धक्का मुक्की भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार के दिन समय लगभग 2:00 बजे की है इससे गुप्ताधाम परिसर में कुछ समय के लिए आफरा तफरी का महौल बन गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पूरे राज्य में शराब बंदी कानून लागू है और पुलिस प्रशासन का दावा है कि इस कानून का पालन कड़ाई से किया जा रहा है तो राज्य के सबसे प्रसिद्ध एवं पवित्र गुप्ताधाम परिसर में शराब पीकर कैसे पहुंच सकता है अगर कोई नशे के हालत में पाया जाता है तो इसे साफ जगजाहिर होता है कि गुप्ताधाम में शराब खुलेआम बिक रहा है और शराबियों को सुलभता से शराब उपलब्ध हो रहा है तो इस स्थिति में चेनारी थाना, उगहनी ओपी, वन, विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की तैयारी कैसी है सुरक्षा का बंदोबस्त कैसा है। मेले में कहीं शराबियों के चलते विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न न हो जाए। इस लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को अवैध शराब बिक्री, भंडारण, परिवहन, शराब सेवन, शराब कारोबारी एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़े पैमाने पर विशेष सर्च अभियान शुरू करने की जरूरत है।

17/07/2026

सुखा कदंब का हटाया गया पेड़

डायल 112 के पीटीसी सनोज कुमार बने एएसआई, एसपी ने लगाया सिंगल स्टारसंझौली (रोहतास)। संझौली थाना अंतर्गत डायल 112 में कार्...
16/07/2026

डायल 112 के पीटीसी सनोज कुमार बने एएसआई, एसपी ने लगाया सिंगल स्टार

संझौली (रोहतास)। संझौली थाना अंतर्गत डायल 112 में कार्यरत पीटीसी सनोज कुमार को पदोन्नति देकर सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बनाया गया। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार ने उन्हें सिंगल स्टार लगाकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। एएसआई सनोज कुमार ने बताया कि वे वर्ष 2010 से बिहार पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। करीब 16 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनके लिए गर्व का क्षण है और इससे उन्हें आम जनता की सेवा और अधिक समर्पण के साथ करने की प्रेरणा मिली है।
संझौली थाना में पदोन्नति की खुशी पर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एएसआई सनोज कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट कार्यशैली का ही परिणाम है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि एएसआई सनोज कुमार आगे भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। इस अवसर पर डायल 112 के पुलिसकर्मी संतोष कुमार, अमरेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार, अवरिंद कुमार सहित अन्य कर्मियों ने भी एएसआई सनोज कुमार को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Address

Block
Sasaram
802220

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Help Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category